Print this page

एनसीसी छात्रों ने किया सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की क्रिया

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / 37 छ.ग. बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे के निर्देशानुसार व प्राचार्य डॉ आरके साहू के सतत प्रेरणा से ले० डॉ ० हरीश कुमार कश्यप के निर्देशन में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही है साथ ही जन जन के बीच स्वच्छता हेतु जागरूकता अभियान भी समय-समय पर कर रही है । जिससे समाज के सभी व्यक्ति स्वच्छता को‌ अपने जीवन शैली में अपना सके और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें । दिसंबर महीने में एसएससीडी एक्टीविटी के अंतर्गत आज एनसीसी छात्र सैनिकों ने सर्वप्रथम कोसानाला जाकर वहां पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा की साफ सफाई की उसके पश्चात सेक्टर 6 भिलाई में सुभाष चंद्र बोस की व भीमराव अंबेडकर की तथा रेलवे क्रॉसिंग सुपेला के पास स्थित जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा की साफ सफाई की गई साथ ही आसपास के परिसर की भी सफाई की गई और लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें व स्वयं भी स्वच्छ व स्वस्थ रहें ।
समस्त कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ हरीश कुमार कश्यप के द्वारा किया गया एवं प्रत्येक प्रतिमा की सफाई के पूर्व महान व्यक्तित्व के धनी व त्यागमूर्ति धर्मगुरु गौतम बुद्ध जी, आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस के बारे में , बहुमुखी प्रतिभा के धनी और भारत के संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव आंबेडकर व सामाजिक जागरूकता व समानता फैलाने वाले जयप्रकाश नारायण जी जैसे महापुरुषों के बारे में व्यापक जानकारी दी गई । आज के इस एसएससीडी कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैडेट गोविंद ,फणींद्र ,दुर्गेश, के० अजय राव, गगन साहू, कोमल, सोनू, राहुल, विशाल सहित 90 कैडेटों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ