Print this page

सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल अपने प्रथम भिलाई प्रवास पर राजहरा माइंस पहुंची Featured

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल आज 11 जुलाई 2021 को अपने प्रथम भिलाई प्रवास पर राजहरा माइंस पहुंची। सर्वप्रथम उनका स्वागत रायपुर एयरपोर्ट पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने किया। राजहरा के गेस्ट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत माइंस बिरादरी के साथ-साथ संयंत्र के ईडी (एमएम) राकेश कुमार तथा ईडी (प्रोजेक्ट) ए के भट्टा ने किया। इसके साथ ही सेल के निदेशक (टेक्निकल व रा-मटेरियल) हरिनंद राय का भी स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त सेल कॉरपोरेट ऑफिस से पधारे ईडी (ऑपरेशन) देवदास जी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीजीएम (माइंस) तपन सूत्रधार,सीजीएम( रावघाट माइंस) समीर स्वरूप, सीजीएम (सेट) अनुराग उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे।
माइंस भ्रमण के दौरान सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल ने खदान की कार्य प्रणाली तथा दल्ली यंत्रिकृत खान में लगने वाले दो महत्वपूर्ण परियोजना स्थल का निरिक्षण किया। इन परियोजनाओं में पहली महत्वपूर्ण परियोजना वर्तमान क्रशिंग एवं स्क्रीनिंग प्लांट के विस्तार स्वरुप एक सिलिका रिडक्शन प्लांट लगाने की है जिसके द्वारा खदान के निम्न गुणवत्ता वाले अयस्क को भी भिलाई इस्पात सयंत्र के लिए उपयोगी बनाया जा सकेगा। आयरन-ओर में सिलिका के कम होने से लौह अयस्क के गुणवत्ता में वृद्धि होगी जो हमारे उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करेगा।
दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना जिसका सेल चेयरमैन ने निरीक्षण किया वह है बू-बेसिस पर लगने वाले एक मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता वाले पेलेट प्लांट जिसके द्वारा हित्कासा बांध में वर्षों से पड़े स्लैम का उपयोग पैलेट बनाने में किया जायेगा जिससे भिलाई इस्पात सयंत्र को अयस्क की आपूर्ति में मदद मिलेगी। निरीक्षण के साथ उन्होंने पैलेट प्लांट के लिए संरक्षित भूमि पर भूमिपूजन एवं का शिलान्यास किया। दोनों ही परियोजनाओं के सम्बन्ध में उन्होंने विस्तृत जानकारी ली तथा इन परियोजनाओं को तय सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए।
सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल ने माइंस के यूनियन प्रतिनिधियों से बैठक ली। इस बैठक में कमलजीत सिंह मान, राजेंद्र कुमार बेहरा, प्रकाश सिंह क्षत्रि, पुरुषोत्तम सिमैया, तिलक राम मानकर, तेजेंद्र प्रसाद, गणेश राम चौधरी, एमपी सिंह,लखन लाल चौधरी शामिल थे। इस बैठक में वेज रिवीजन, अनुकंपा नियुक्ति, एनपीएस पेंशन, ठेका श्रमिकों के मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी बैठक की गई जिसमें नगर पालिका के अध्यक्ष श्री शिबू नायर सहित संतोष देवांगन,अनिल खोबरागड़े, मोनू चौधरी, परितोष हंसपाल सोहेल खान, अशोक बमेश्वर उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भ्रमण के अंत में माइंस के परफॉर्मेंस रिव्यू के लिए बैठक आहूत की गई जिसमें माइंस के विभिन्न निष्पादनो व योजनाओं पर चर्चा की गई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ