Print this page

नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- वाहेगुरु मेहर करे

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी है। साझा की गई तस्वीर में नेहा धूपिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके साथ अंगद बेदी और बेटी मेहर बेदी भी हैं।
तस्वीर के साथ लिखा- शुक्रिया भगवान
नेहा ने तस्वीर के साथ लिखा- ‘इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में हमें दो दिन लग गए। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था- शुक्रिया भगवान।‘ इसके साथ नेहा ने हैशटैग दिया #WaheguruMehrKare.
सितारों ने दी बधाई
नेहा की इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया। सानिया मिर्जा ने लिखा- ‘लव यू गाइज।‘ फराह खान लिखती हैं- ‘तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं।‘ नव्या नंदा ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया।
निजी तरीके से की थी शादी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक निजी समारोह में 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी की रस्में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थीं। 18 नवंबर 2018 को नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ