Print this page

मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे किम शर्मा और लिएंडर पेस, लेकिन इस वजह से हो गए ट्रोल

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ /एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के अफेयर के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। दोनों पिछले दिनों गोवा में छुट्टियां बिताने गए थे। अब किम और लिएंडर को हाथों मे हाथ डाले मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया।
यूजर्स के निशाने पर आए
किम शर्मा ने व्हाइट और पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी जबकि लिएंडर पेस ने इस दौरान व्हाइट टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। वे अपने कुत्ते को टहलाने निकले थे। किम और लिएंडर की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं। इसके साथ ही वे यूजर्स के निशाने पर भी आ गए।
तीसरी लहर की आशंका
दरअसल किम और लिएंडर दोनों ने ही मास्क नहीं पहन रखा था। ऐसे समय में जब लगातार तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है और कई राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है तो यूजर्स ने उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी।
मास्क नहीं पहने पर ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- ‘वह सब ठीक है लेकिन उनका मास्क कहां है?’ एक अन्य ने बीएमसी को टैग करते हुए लिखा- ‘इनके लिए मास्क का नियम नहीं है?’ एक यूजर ने पूछा कि ‘मास्क किधर है?’ एक ने मुंबई पुलिस और बीएमसी को टैग किया और कहा कि ‘आखिर क्यों सार्वजनिक जगह पर मास्क नहीं पहनने की वजह से इन पर जुर्माना लगता है? क्योंकि वे सेलिब्रिटीज हैं।‘
वायरल हुई थीं तस्वीरें
पिछले महीने किम और लिएंडर को गोवा के एक रेस्टोरेंट-बार में देखा गया था। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में उन्होंने एक दूसरे को गले लगाते हुए पोज दिया था। तस्वीरों के सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी। बता दें कि इससे पहले किम शर्मा हर्षवर्धन राणे और युवराज सिंह को डेट कर चुकी हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ