Print this page

अनुपम श्याम को आखिरी बार देखने पहुंचे बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स, सामने आईं भावुक तस्वीरें

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / एक्टर अनुपम श्याम के निधन की खबर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में 'सज्जन सिंह' की भूमिका निभा कर फैंस कि दिल जीत चुके अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 63 साल के थे। अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। वहीं, उनके निधन के बाद गोरेगांव से अभिनेता अनुपम श्याम के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं।
अंतिम संस्कार पर पहुंचे सेलेब्स
अनुपम श्याम का अंतिम संस्कार सोमवार को गोरेगांव स्थित शिवधाम क्रिमेटोरियम में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्रिटीज उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिनमें संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव भी शामिल थे। उनकी कुछ आखिरी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।
बीमारी से लड़ रहे जंग
अनुपम श्याम पिछले करीब डेढ़ साल से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले काफी समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही थी। श्याम की बीमारी के समय उनके परिवार के सदस्यों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मदद मांगी थी। वहीं, उनकी हालत के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ