Print this page

'ताऊ' की बोलती बंद करती बबीता फोगाट का वीडियो देख हुमा कुरैशी हुईं खुश, बोलीं- फख्र है

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ /सोशल मीडिया पर बबीता फोगाट का एक वीडियो काफी वायरल है। इस क्लिप में वह लड़कियों को घर पर रखने की नसीहत देने वाले ताऊ को धाकड़ जवाब देती दिख रही हैं। अब इस वीडियो को हुमा कुरैशी ने शेयर करके बबीता फोगाट की तारीफ की है और कहा कि उन पर फख्र है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि वीडियो में दिखाई दे रहे 'ताऊ' एक ऐक्टर हैं। जीटीवी पर शुरू होने जा रहे सीरियल 'मीत' में वह रुढ़िवादी सरपंच का रोल निभा रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल है वीडियो
हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को बबीता फोगाट ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया था। वीडियो में ऐक्टर कहते नजर आ रहे हैं, एक बार लड़की घर से निकली तो हाथ से निकल जाती है। इसलिए मेरी बात मानो घर की इज्जत घर के अंदर ही रखो।
बबीता ने दिया करारा जवाब
इस पर बबीता फोगाट जवाब देती हैं, वाह ताऊ, यह कहकर क्या आप सोच रहे हैं कि आपने बढ़िया बात कही? अब मेरी बात सुनो, लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। इसे छोटा मुंह बड़ी बात मत समझो। लड़का-लड़की दोनों ही घर का मान बढ़ाते हैं। ऐसी छोटी सोच तो आजकल बच्चों की भी नहीं होती। ताऊ तेरी ये सोच तो मुझे समाज के लिए हानिकारक लगती है।
हुमा कुरैशी का दिल हुआ खुश
बबीता फोगाट ने तारीफ करते हुए हुमा कुरैशी ने लिखा है, इन ताऊ को इंटरनेट पर काफी अटेंशन मिल रहा है। मेरा मानना है कि ऐसे लोगों को जरा भी भाव नहीं मिलना चाहिए लेकिन वे जवाब जरूर डिजर्व करते हैं और बबीता फोगाट ने इन्हें सटीक जवाब दिया है। हमें आप पर गर्व है बबीता जी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ