Print this page

हार्डी संधू के 'बिजली बिजली' गाने में श्वेता तिवारी की बेटी पलक का दिखा कातिलाना डांस मूव्स, रिलीज होते ही छाया वीडियो

  • doing of business

         मनोरंजन / शौर्यपथ /श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी  का नया म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' आज रिलीज हो गया है। वीडियो में पलक हार्डी संधू संग कमाल का डांस मूव्स दिखाती दिख रही हैं। वीडियो में वह अपने लुक्स और डांस से अच्छे-अच्छे स्टार किड्स को मात दे सकती हैं। पलक का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।  
शानदार लगी हार्डी संधू -पलक तिवारी की केमेस्ट्री
       वीडियो में पलक तिवारी का ड्रेसिंग सेंस और उनका स्टाइल लोगों को खूब भा रहा है। वहीं दर्शक हार्डी संधू-पलक तिवारी के बीच की केमेस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। पलक अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले इस गाने के जरिए अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स का एक शानदार झलक अपने चाहने वालों को दिखा दिया।  इस गाने को देखकर पलक के चाहने वाले दिवाने हो गये हैं। तभी तो कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने के वीडियो पर 95 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुका है।
     'बिजली बिजली' गाने का निर्देशन अरविन्द खैरा ने किया है, म्यूजिक बीप्राक के हैं और बोल पंजाबी संगीतकार जानी के हैं। बता दें कि इससे पहले 2018 में पंजाबी हिट सॉन्ग 'क्या बात ऐ' में बीप्राक, जानी और अरविंदर खैरा एक साथ दिखे गये थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ