Print this page

English Vinglish के 10 साल पूरे होने पर नीलाम होंगी श्रीदेवी से जुड़ी ये खास चीज

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / हिन्दी सिनेमा को फिर से श्रीदेवी  जैसी एक्ट्रेस मिल पाए ये बात एक सपने जैसी ही लगती है, क्योंकि उनके स्तर की कोई अदाकारा ना तो अब तक कोई आई है और ना ही शायद कभी आएगीं। अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस दिवंगत एक्ट्रेस को लेकर एक खास अपडेट है। खबर है कि 10 अक्टूबर को श्रीदेवी से जुड़ी खास चीजें नीलाम की जाएंगी। ऐसा क्यों किया जा रहा है और क्या वो खास चीजें आइए जानते हैं....
इंग्लिश विंग्लिश की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने लिया ये फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिश विंग्लिश फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। 10 अक्टूबर को श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं, इस मौके पर गौरी शिंदे ने श्रीदेवी की फिल्म में पहनी गई साड़ियों को नीलाम करने का फैसला किया है। इस बारे में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गौरी शिंदे ने बताया कि इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने अंधेरी में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी है और फिल्म के बारे में स्क्रीनिंग पर मौजूद लोगों से फिल्म को लेकर बात भी करेंगे।
खास मकसद के लिए होगी श्रीदेवी की साड़ियों की नीलामी
डायरेक्टर गौरी शिंदे ने आगे कहा, ‘मैंने अब तक इस फिल्म में श्रीदेवी द्वारा पहनी गई साड़ियों को संभाल कर रखा है और इंग्लिश विंग्लिश के दस साल पूरे होने पर मैंने इन्हें नीलाम करने का फैसला किया है।’ गौरी ने आगे ये भी बताया कि साड़ियों की नीलामी से जो भी रकम आएगी उसे वह एक एनजीओ को गरीब लड़कियों की पढ़ाई के लिए दे देगीं।
श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी इंग्लिश विंग्लिश
श्रीदेवी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से साल 1997 में ब्रेक ले लिया था, फिर उन्होंने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से कमबैक किया था।  इस फिल्म में भी श्रीदेवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इतने सालों बाद भी कमबैक फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस वैसी ही जादुई नजर आई जैसी उनकी पुरानी हिट फिल्मों में देखने को मिली। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी ऐसी हाउसवाइफ का किरदार अदा किया था जिसे इंग्लिश भाषा नहीं आती और कैसे उसका अपना ही परिवार इस बात के लिए उसे हर वक्त नीचा दिखाने की कोशिश करता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ