Print this page

Box Office पर SatyaPrem Ki Katha ने जमा लिए पैर, वीकेंड पर की किया जबरदस्त कलेक्शन, कमा लिए इतने करोड़

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / कार्तिक-कियारा   की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही है. भूल भूलैया 2  के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म एक साथ है. सत्यप्रेम की कथा  ने शनिवार को जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने पहले तीन दिन में करीब 26 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है.
कमा लिए इतने करोड़
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल  ने बताया कि सत्य प्रेम की कथा ने शनिवार को 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके पहले फिल्म ने गुरुवार को 9.25 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसे मिलाकर फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने पहले तीन दिन में कुल 26.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
दर्शकों के रिस्पॉन्स से फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
    सत्यप्रेम की कथा  को रिलीज के बाद दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स का काफी फायदा मिला है.
फिर से हिट हुई कार्तिक-कियारा की जोड़ी
    बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी  की जोड़ी ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इसके पहले भूल भूलैया 2   ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ