Print this page

अक्षय कुमार के सारे बिल्स कौन भरता है? एक्टर ने पोस्ट शेयर कर उस शख्स के बारे में बताया

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जानते हैं कि दर्शकों के साथ आसपास मौजूद लोगों को कैसे गुदगुदाना है। हाल ही में अक्षय कुमार ने डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कौन-सा शख्स है जो उनके बिल्स भरता है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साजिद संग ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हाउसफुल 3’, ‘हाउसफुल 4’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हे बेबी’ समेत कई फिल्मों के लिए हाथ मिलाया।
अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 4’ के सेट की एक फोटो शेयर की है। इसमें अक्षय कुमार गंजे नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार लिखते हैं, “हैप्पी बर्थडे उस शख्स जो सच में मेरे सारे बिल्स भरता है। एक बेस्ट प्रोड्यूसर, जिसकी कामना हर कोई करता है और उससे भी अच्छा वह दोस्त है। साजिद नाडियाडवाला, भगवान तुम्हें खुशियां, पैसा और अच्छा स्वास्थ्य दें।”
मालूम हो कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी की मूवी ‘सूर्यवंशी’ इसी साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है। पहले से ही करीब एक साल लेट हो चुकी फिल्म मई-जून 2021 में रिलीज हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर्स और अक्षय कुमार के बीच फिलहाल फिल्म की जल्द रिलीज को लेकर एग्रीमेंट पर बातचीत चल रही है।
सूत्र ने कहा, 'फिल्म की रिलीज में कोई और देरी उसकी परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती है। इंतजार के लिए एक साल का वक्त काफी लंबा होता है। अब उन्हें इस साल गर्मियों में फिल्म को रिलीज कर देना चाहिए।' फिलहाल रोहित शेट्टी नई रिलीज को लेकर स्ट्रेटजी बनाने में जुटे हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ