Print this page

फिल्म 'रूही' का नया गाना 'नदियों पार' रिलीज, गाने में दिखा जाह्नवी कपूर का कातिलाना डांस मूव्स

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / राजकुमार राव ,वरुण शर्मा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रूही' का ट्रेलर होने के बाद आज फिल्म का एक और गाना 'नदियों पार' रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही ट्रेंड हो रहा है। यह गाना साल 2004 में रिलीज हुए शामूर के 'नदियों पार' गाने का रीमिक्स है। गाने में जाह्नवी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस गाने को भी शामूर ने गाया है। उनके अलावा रश्मीत कौर, आईपी सिंह और सचिन- जिगर ने इसे अपनी आवाज दी है। इससे पहले फिल्म के दो गाने 'पनघर' और 'किस्तों' भी रिलीज हो चुका है।
2 मिनट 27 सेकंड का यह गाना पूरी तरह जाह्नवी कपूर पर ही आधारित है। इस गाने में जाह्नवी कपूर गोल्डन कलर के लहंगे में हैं और बेहतरीन डांस कर रही हैं। गाने में जाह्नवी कपूर के गजब के डांस मूव्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
'रूही' एक हॉरर-कॉमिडी फिल्म है और इसका डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया है। फिल्म की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म का नाम पहले रूही आफ्जा था जिसे बाद में बदलकर रूही अफज़ाना किया गया लेकिन अब फिल्म का नाम रूही कर दिया गया है।
11 मार्च, 2021 को रिलीज होने जा रही यह 'स्त्री' फिल्म यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें राजकुमार राव एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। अब इस सीरीज की दूसरी फिल्म में जाह्नवी और राजकुमार राव साथ नजर आएंगे। यह पहली बार है जब बड़े पर्दे पर राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी देखने को मिलेगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ