Print this page

मालदीव वेकेशन पर जाने वाले सेलेब्स पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- कुछ तो शर्म करो

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / कोरोना की दूसरी और घातक लहर के बीच मालदीव वेकेशन पर जाने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सितारे पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी नाराज हैं। उन्होंने उन स्टार्स पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस भयानक परिस्थिति को देखकर कुछ तो शर्म करो।
स्पॉटबॉय से बातचीत में नवाज ने कहा कि कई फिल्मी हस्तियां इन दिनों अपने मालदीव वेकेशन पर हैं। जहां से वे अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। यह काफी शर्मनाक है। क्योंकि इस समय दुनिया सबसे खराब स्थिती में हैं। देश मंदी की चपेट में है। लोगों के पास खाने के कुछ नहीं है। ऐसे में ये लोग पैसे फेंक रहे हो। कुछ तो शर्म करो!
दिखावा करना बेहद गलत है
इस बातचीत के के दौरान नवाज का कहना है कि वेकेशन पर जाना बुरी बता नहीं लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी सोशल मीडिया पर उसका दिखावा करना बेहद गलत है। नवाज ने सेलेब्स पर भड़के हुए आगे कहते हैं कि एक समाज के रूप में इन सितारों को और बड़ा होने की जरुरत है।
अपने होमटाउन हैं नवाज
बता दें कि इस कोरोना काल में नवाज अपने परिवार के साथ अपने होमटाउन हैं। जिसे उन्होंने अपना मालदीव कहा है। नवाज आगे कहते हैं कि ये जो वेकेशन पर हैं वो किस बारें में बात करेंगे? एक्टिंग? । जिनकी दो मिनट अंदर ही उनके शब्द खत्म हो जाएंगे। लोगों ने मालदीव को एक तमाशा बना दिया है।
इंसानियत के नाते अपने वेकेशन को अपने आस रखिए
वह आगे कहते हैं कि मैं नहीं जानता कि वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ इनकी क्या साझेदारी है, लेकिन इंसानियत के नाते अपने वेकेशन को अपने आस रखिए। एक तरफ तबाही मची हुई और इन्हें मस्ती करनी है। कोविड केस बढ़ रहे हैं, जो लोग जूझ रहे हैं उन्हें छेडि़ए मत।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ