Print this page

जनता में स्वच्छता की जागरूकता से लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने - प्रेमप्रकाश पांडेय

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
  • rounak group

   दुर्ग / शौर्यपथ /  भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक धमधा के कृष्णा पैलेस में विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पांडेय, सहसंयोजक दयावंत बांधे, लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष उपस्थिति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आगामी विशेष जनसंपर्क अभियान एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
  इस अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि विश्व एवं देश के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 9 साल के कार्यकाल को हम देखते हैं तो नजर आता है कि देश कितना सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुका है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस 9 साल के बेमिसाल कार्यकाल को जनता के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लेकर जाना है। हम सोचते हैं कि हम कार्यक्रम क्यों करते हैं कार्य और क्रम अर्थात कार्य करना  और उसे क्रमबद्ध करना। हम जब कोई कार्यक्रम करते हैं तो आम जनता के संपर्क में आते हैं और इससे हमारी कमी और गुण दोनों ही चीजों का अवलोकन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्वच्छता को लेकर जो जागरूकता पैदा हुई है उससे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। आज लोगों को सार्वजनिक स्थान में कचरा फेंकने में संकोच होता है। जब यह कार्यक्रम सबसे प्रथम बार 2015 में शुरुआत हुई तो लोगों ने इसे हल्के में लिया लेकिन आज लोगों के अंदर जागरूकता के रूप में घर कर चुका है, सभी इसे अपना चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न योजनाएं धरातल पर नजर आती हैं, इसे हम सभी को जनता के बीच लेकर जाना है। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दंभ भरती है कि हम 96 लाख टन धान की खरीदी करते हैं, सोचने वाली बात है कि जब इतनी धान खरीदी की तो उसे खरीदा किसने है? नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने। कांग्रेस पार्टी ने जब 2018 में चुनाव लड़ा था तो उन्होंने घोषणा पत्र में कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को हम चार गैस सिलेंडर फ्री में देंगे पर अभी तक उन्होंने एक सिलेंडर लोगों को नहीं दिया, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं को प्रति साल 3000 करोड़ रुपए देने का वादा किया लेकिन जब 4 साल खत्म हो गए तब इनकी कुम्भकर्णी नींद खुली और बेरोजगारी भत्ते की बात की। समायोजन भी ऊंट के मुंह में जीरा बराबर किया, शराबबंदी की बात की और प्रदेश के मुखिया के क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ता शराब भट्टी का विरोध करने पहुंचे तो प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लूट की धारा लगाते हुए जेल करवाई। सजा काटने वाले भी कौन छत्तीसगढ़िया और प्रदेश में शराब घोटाला करने वाला कौन अनवर ढेबर, और ना जाने कितने दीगर प्रांत के लोग। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने आव्हान किया प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो कार्यक्रम विशेष जनसंपर्क अभियान लाया गया है उसे सफल बनाना है और इसे सफल बनाने में आप सभी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।
    लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में हुई हार से उबरते हुए लोकसभा चुनाव में इतिहास रचा और लोकसभा में भाजपा को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। अब अवसर पुनः आ चुका है, सबको कमर कसते हुए आगामी 2023 और 2024 के चुनाव को जीतने के लिए वापस मैदान में उतरना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार ऐसे ऐतिहासिक कार्य हैं जिसे जनता वाकिफ है योजनाओं के माध्यम से उन्हें हर घर में अपनी जगह बनाई है और लोग आशीर्वाद के रूप में मत प्रदान करते हैं। सभी कार्यकर्ता तत्परता अपने कार्यों में लगे और पार्टी को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
  विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सह संयोजक दयावंत बांधे ने क्रमबद्ध तरीके से 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रम का विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।  भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय कार्यक्रम बूथ सशक्तिकरण अभियान को बहुत ही अच्छे ढंग से संपादित किया गया है केवल कुछ मंडलों से पुस्तकों का संग्रह नहीं हुआ है। इस काम में शीघ्रता करें और विषय जनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए भी पूरी शक्ति लगाएं। बैठक को जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन धमधा मंडल अध्यक्ष रोहित राजपूत ने किया।
    इस अवसर पर मंचासीन अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, संसदीय सचिव एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, जागेश्वर साहू, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू , जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित राजपूत उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ