
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नवागढ़। भाजपा के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा नवागढ़ विधानसभा विस्तारक बीरेंद्र साहू एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने नवागढ़ मण्डल अंतर्गत नेवशा, बाघुल एवं मोहतरा शक्ति केन्द्र जाकर शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्षों व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयो पर चर्चा किया।
विस्तारक साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। इसके लिए जो भी निर्देश पार्टी हाईकमान से प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा। इस बार अधिक मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिताने का हमारा स्पष्ट लक्ष्य होना चाहिए।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि विधानसभा के होने वाले चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अभी से जी तोड़ कोशिश करें और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद में कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के लक्ष्य को हासिल करेगी। इस दौरान महामंत्री टीकम गोस्वामी, सुरेन्द्र राजपूत, फुलचंद साहू, रामकिशुन साहू, रामनाथ साहू, केदार साहू, दुर्जन साहू, बेदराम साहू, संजू साहू, धन्नू साहू, डोमन साहू, सुरेन्द्र साहू, मोहन साहू, जगमोहित साहू, शोहित निषाद, रविशंकर यादव सहित बुथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
