Print this page

गृहमंत्री एवं सहकारिता केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दुर्ग में होने वाले आम जन सभा को लेकर जिला भाजपा की धुआंधार बैठके आज

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( भारत सरकार ) का दिनांक 22 जून विधानसभा दुर्ग की तैयारी के लिए संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा 16 जून दिन शुक्रवार को लेंगे बैठके
आयोजित बैठकों के बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सर्वप्रथम शाम 4:00 बजे दुर्ग विधानसभा समन्वय समिति की सदस्यगण दुर्ग शहर के चारों मंडल अध्यक्ष, महामंत्री गण ,दुर्ग नगर निगम के पार्षद गण एवं छाया पार्षद गणों की बैठक आयोजित की गई है
तत्पश्चात शाम 5:00 बजे से जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री गण, जिला प्रकोष्ठ के संयोजक ,सहसंयोजक गणों की बैठक आहूत की गई है
शाम 6:00 बजे से जिला समन्वय समिति के सदस्य गण, विधानसभा के प्रभारी, विधानसभा विस्तारक गण की बैठक आहूत की गई है आयोजित बैठको में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बंधु भगिनी निर्धारित बैठक अवधि के समय अवश्य उपस्थित होने की अपील की है |

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ