Print this page

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पूछा-बूस्टर डोज कब लगेगा

  • rounak group

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 देश कोरोना  महामारी का दंश झेल रहा है. इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी पर है. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है. साथ ही पूछा कि बूस्टर डोज कब लगेगा .

बता दें कि पिछले साल से अबतक कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान देश की आबादी को कोरोना का टीका दिए जाने की मांग की गई थी. हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में मिलने लगे हैं.

बता दें कि कोविड-19  के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन  के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है. अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है. वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं.

 

 

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR