Print this page

तेलघानी बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष संदीप साहू का जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद सभापति एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में तेलघानी बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष संदीप साहू का साहू भवन रायपुर में मुलाकात कर बधाई दिए व प्रतीक चिन्ह भेंट किये। ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व ही साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति हुए थे, व राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर रायपुर पहुंचे, जहां सामाजिक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
ओमप्रकाश साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संदीप साहू जैसे संघर्षशील, युवा को तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष बनने से 1 नई दिशा में काम होगा। मुलाकात के दौरान साथ में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, महामंत्री ललित चंदतारे, गंभीर साहू, रितेश सिन्हा, परमा तिवारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ