February 05, 2026
Hindi Hindi
राजनांदगांव

राजनांदगांव (1716)

राजनांदगांव /शौर्यपथ / 90s स्टूडियो एवं गिल्टी इंजीनियर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म 06 फरवरी को छत्तीसगढ़ी के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है ।इस फिल्म के निर्माता दीपेश साहू एवं नीरज ग्वाल फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता है। फिल्म में मुख्य रूप से यशवंतानंद, सुरभि कृष्ण श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, हीरा मानिकपुरी, अंजली सिंह चौहान, उपासना वैष्णव, नरेंद्र पटनारे ने अभिनय किया है । फिल्म के को प्रोड्यूसर दानेश साहू, विश्वनाथ साहू है और एसोसिएट प्रोड्यूसर अभिषेक ग्वाल और योगेश्वर साहू है ।

0 सामाजिक विषय पर बनी फिल्म

फिल्म सरकारी दमाद की कहानी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है । फिल्म में सरकारी नौकरी न होने के कारण युवा वर्ग को विवाह में हो रही समस्या को दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की कहानी यशवंतानंद और रोहित राव ने लिखी है। फिल्म के स्क्रीनप्ले अथवा डायलॉग के लेखक क्रमशः यशवंतानंद, रोहित राव , मयंक आदिल, गिरधारी आर्यन है।

0 कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, रोमांस, इमोशंस से लबरेज

इस फिल्म में सामाजिक मुद्दे को उठाने के साथ साथ भरपूर एंटरटेनमेंट भी देखने को मिलेगा। फिल्म को कॉमेडी , फैमिली ड्रामा , रोमांस , इमोशंस सब कुछ का एक कंप्लीट पैकेज माना जा सकता है।

0 ट्रेलर व गाने है खास

फिल्म का ट्रेलर और गाने अमारा म्यूजिक छत्तीसगढ़ के यूट्यूब चैनल में रिलीज हो गए है । गाने और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का साउंड नीलेश जाटवा एवं म्यूजिक नीलेश पातंगे ने किया है।

0 फिल्म की स्क्रीनिंग को छालीवुड ने सराहा

सरकारी दमाद की स्क्रीनिंग बीते दिनों रायपुर के पी वी आर मैग्नेटो मॉल में सम्पन्न हुई । स्क्रीनिंग में उपस्थित छालीवुड के नामचीन कलाकार निर्देशक, निर्माताओं जैसे सतीश जैन, मनोज वर्मा, अनुज शर्मा, राज वर्मा ने फिल्म की कहानी, म्यूजिक , एक्टिंग, निर्देशन को काफी सराहा है।

0 सरकारी दमाद है राजनांदगांव के लिए खास

इस फिल्म की शूटिंग राजनांदगांव में हुई है। फिल्म में राजनांदगांव शहर अथवा पास के गांव को खूबसूरती से दिखाया है। फिल्म के लेखक अथवा अधिकांश कलाकार राजनांदगांव से है। फिल्म के मुख्य कलाकार यशवंतानंद एवं सुरभि कृष्ण श्रीवास्तव भी राजनांदगांव के है। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान FTII पुणे से अध्ययनरत सुरभि कृष्ण श्रीवास्तव ने प्रसिद्ध फिल्म बंगाल 1947 जैसे बड़ी फिल्मों में पूर्व में अभिनय किया है तो दूसरी ओर कई वर्षों से थिएटर करने के साथ साथ यशवंतानंद चमन बहार जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके है। फिल्म में राजनांदगांव के कई दिग्गज कलाकारों जैसे शरद श्रीवास्तव, आमोद श्रीवास्तव, विनोद गौतम, भोलाराम बक्शी, सुरेंद्र चंद्राकर , सुदेश यादव , रितेश सिंघाड़े , पूजा शर्मा , देवेश वर्मा, नागेश पठारी ने अभिनय किया है । 0 टीम ने किया प्रशासन और राजनांदगांव वासियों का धन्यवाद फिल्म की शूटिंग राजनांदगांव शहर, ग्राम सुंदरा, जंगलेसर, मनघटा, मुड़ीपार में सम्पन्न हुई है। सफल शूटिंग के लिए टीम ने जिला प्रशासन और जनता को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया ।

0 ग्रामीण भाजपा ने जताया हर्ष

राजनंदगांव/शौर्यपथ/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह लगातार अपनी विधानसभा के विकास कार्यों के लिए सतत प्रयास करते रहते हैं ,और लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने में लगे रहते हैं इसी कड़ी में आज डॉ रमन सिंह ने अपने विधानसभा के 45 कार्यों हेतु 2 करोड़ 8 लख रुपए की स्वीकृति प्रदान करवाई ।

विदित हो कि वित्तीय वर्ष 25 -26 में भाग संख्या 80 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के लिए राशि में से प्रवधानित राशि की स्वीकृति प्रदान की गई । इस हेतु माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए डॉ रमन सिंह द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर अमल करते हुए 2 करोड आठ लाख दस हजार रुपए की स्वीकृति प्राधिकरण के अनुमोदन की प्रत्याशा में दी गई है , जिसके अनुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के निम्न कार्यों की स्वीकृति दी गई है किचन शेड प्राथमिक शाला भवन ग्राम बम्हनी विकासखंड व जिला राजनांदगांव हेतु 5 लाख रुपए , नाली निर्माण शीतला मंदिर से नया तालाब ग्राम धनगांव हेतु 6 लाख रुपए, नाली निर्माण वार्ड नंबर 3 एवं 7 ग्राम बरगा चार लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण जी रोड से तालाब तक ग्राम भानपुरी 5.20 लख रुपए, सीसी रोड निर्माण जी ई रोड से जसपाल घर तक ग्राम धर्मपुर 5.20 लख रुपए, निर्मला घाट निर्माण शीतल तालाब पार ग्राम भोथीपार खुर्द 5.20 लाख रुपए, नाली निर्माण शीतला मंदिर स्कूल के पास ग्राम कोपेडीह ₹4 लाख रुपये, सांस्कृतिक मंच निर्माण शीतला पारा ग्राम धामनसरा 2.50 लख रुपए, निर्मला घाट निर्माण रपटा तालाब ग्राम पनेका ₹5 लाख रुपये, निर्मला घाट निर्माण राजगामी तालाब में ग्राम बाकल 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण कार्य शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला के पास ग्राम रीवागहन ₹5 लाख रुपए, पेपर ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम सुकुलदेहांन 3 लाख रुपये, बोर खनन हनुमान मंदिर के पाग्राम भानपुरी 1. 6 लाख रुपए, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य मुख्य सड़क मार्ग में ग्राम महाराजपुर 5 लाख रुपये, नाली निर्माण कार्य आबादी पर से हरदी नाला तक ग्राम भंवरमरा 4 लाख रुपए, निर्मला घाट निर्माणकार्य छोटा तालाब में ग्राम सुंदरा विकासखंड 5 लाख रुपए, । निर्मला घाट निर्माण नया तालाब में ग्राम पारीकला 5 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से डालू घर तक 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण कार्य गोपाल साहू घर से शमशान घाट तक ग्राम रानीतराई 5.20 लाख रुपए, कंक्रीटी कारण निर्माण कार्य कोथा में ग्राम बोरी 5.20 लख रुपए, नाली निर्माण कार्य चमारराय वर्मा घर से हालर चौक तक ग्राम डिलापहरी 6 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम तक ग्राम बरगाही 5.20 लाख रुपए, नाली निर्माण कार्य वार्ड नंबर 1 ग्राम लिटिया 5 लाख रुपये, मंच निर्माण कैलाश नगर ग्राम जगलेश्वर 3 लाख रुपए, कंक्रीटकरण निर्माण कार्य वार्ड नंबर 15 से 13 तक ग्राम रवेली 5.20 लख रुपए, पेपर ब्लॉक निर्माण मिडिल स्कूल मे ग्राम खैरा 7 लाख रुपए, यात्री प्रतीक्षालय सार्वजनिक मंच के पास ग्राम मनकी 5 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण वार्ड 6 कुशल साहू घर से शिवभवानी घर तक ग्राम टेडेसरा 5.20 लाख रुपए, निर्मला घाट निर्माण नया तालाब में ग्राम मौहाभांठा 2. 6 लाख रुपए, निर्मला घाट निर्माण डबरी तालाब में ग्राम इं इदावनी 5.20 लाख रुपए, मंच निर्माण वार्ड नंबर 17 सखा तालाब के पास ग्राम अंजोरा 5 लाख रुपए, निर्मला घाट निर्माण माता तालाब में ग्राम धीरी 2. 6 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण बांदा तालाब से शमशान घाट तक ग्राम मगरलोटा 5.20 लाख रुपए, शौचालय निर्माण माध्यमिक शाला में ग्राम बैगाटोला 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण हनुमान मंदिर से नानक सिंह के खेत तक ग्राम बिरेझर 2. 6 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण मिडिल स्कूल से शीतला मंदिर तक ग्राम ईरा 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण वार्ड नंबर 6 ग्राम फुलझर5.20 लाख रुपए, निर्मला घाट निर्माण तालाब ग्राम खुटेरी 5.20 लाख रुपए, निर्मला घाट निर्माण शीतल तालाब ग्राम मुड़पार 5.20 लाख रुपए, मैदान कांक्रीटिकरण कर्मा भवन के पास ग्राम मोखला 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण वार्ड नंबर 5 ग्राम सुरगी 5.20 लाख

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विकास कार्यों की स्वीकृति पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, रोहित चंद्राकर, लीलाधर साहू ,,जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू , प्रतीमा चंद्राकर सहित भाजपा नेताओ ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आभार व्यक्त किया है ।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को अमृत काल का दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट बताते हुए जिला भाजपा महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) दीपेश शेंडे ने कहा कि यह बजट “साधन से समाधान तक की स्वर्णिम यात्रा” का सशक्त उदाहरण है। दीपेश शेंडे ने कहा कि यह बजट अर्थ से सामर्थ्य तक, अंत्योदय से अभ्युदय तक और समावेशी विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है। इससे खेतों में हरियाली, खलिहानों में खुशहाली और समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि बजट में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देने के लिए घरेलू उद्योगों को बढ़ावा, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा आयात पर निर्भरता कम करने के ठोस प्रावधान किए गए हैं। साथ ही रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, आम नागरिक की क्रय शक्ति को मजबूत करने और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। दीपेश शेंडे ने कहा कि इन्हीं नीतिगत प्रयासों का परिणाम है कि देश ने लगभग 7 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक विकास दर हासिल की है और गरीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह बजट देश को तेज़ी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ हर वर्ग को साथ लेकर चलने का भरोसा देता है। अंत में उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, किसान उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित इस लोक-हितैषी एवं जनकल्याणकारी बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

0 शांति नगर मड़ई मेला का ऐतिहासिक आयोजन, हॉकी और मड़ई का अनोखा समागम

0 क्षेत्र के नागरिकों ने खेल मैदान संरक्षण कर और मड़ई कराकर बनाया मिसाल

राजनांदगांव।शौर्यपथ / पटरी पार क्षेत्र स्थित चिखली स्कूल मैदान में आज एक ऐतिहासिक और यादगार दृश्य देखने को मिला। 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे शांति नगर मड़ई मेला के साथ इस बार हॉकी प्रतियोगिता का अनोखा समागम हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया। मड़ई की पारंपरिक रौनक और हॉकी के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को एक साथ संस्कृति और खेल का अद्भुत अनुभव प्रदान किया। इस अभिनव आयोजन से क्षेत्र के नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शांति नगर मड़ई मेला एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट पद्धति से खेली गई। इस आयोजन का सफल संचालन रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी एवं शांति नगर मेला समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चिखली ड्रैगन्स बनाम शांति नगर सूरमा के मध्य खेला गया, जिसमें शांति नगर सूरमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि सांसद संतोष पाण्डेय , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख, वरिष्ट पार्षद शिव वर्मा , सुनील साहू, समाज सेवी सुमीत भाटिया एवम ललित नायडू ने विजेता एवं उपविजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार एवं विशालकाय ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को भी पुरुस्कृत किया गयाl

0 हेलीकॉप्टर छोड़ मड़ई मेले पहुँचे सांसद—जनता और परंपरा को दी प्राथमिकता, दिल्ली की फ्लाइट से पहले शांति नगर मड़ई -संतोष पाण्डेय

संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस गरिमामयी आयोजन में राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सांसद श्री संतोष पाण्डेय को रात्रि 8:45 बजे की दिल्ली फ्लाइट पकड़ने हेतु रायपुर रवाना होना था। इसी दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीयता पूर्वक सांसद को हेलीकॉप्टर से रायपुर तक साथ चलने का प्रस्ताव दिया। इस सम्मानजनक प्रस्ताव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने विनम्रतापूर्वक कहा कि उन्हें पहले राजनांदगाँव में आयोजित शांति नगर मड़ई मेला एवं हॉकी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होना है, तत्पश्चात वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सांसद के इस निर्णय को क्षेत्र में व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह केवल यात्रा संबंधी निर्णय नहीं था, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति, लोक परंपरा और जनभावनाओं को प्राथमिकता देने का प्रेरणादायी संदेश है। शांति नगर मड़ई मेला और हॉकी प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है, जहाँ संस्कृति और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिलता है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय का यह कदम इस बात का प्रमाण है कि वे जनता से जुड़े आयोजनों, परंपराओं और खेल के मंच को भी उतना ही महत्व देते हैं जितना बड़े औपचारिक मंचों को।

0 शांति नगर मड़ई की नई व्यवस्था ने जीता दिल, नागरिकों व दुकानदारों ने जताया हर्ष

शांति नगर मड़ई मेला इस वर्ष अपनी नई व्यवस्था, बेहतर प्रबंधन और अनोखी शुरुआत के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मड़ई मेले की बदली हुई व्यवस्था को देखकर क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ मड़ई में उपस्थित दुकानदारों ने भी हर्ष और संतोष व्यक्त किया। आमतौर पर मड़ई मेला शाम 4–5 बजे के आसपास प्रारम्भ होता है, किंतु शांति नगर मड़ई ने इस परंपरा को एक नया स्वरूप देते हुए सुबह 5:30 बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 9 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित होकर एक मिसाल कायम की। इस मड़ई की सबसे विशेष बात यह रही कि सुबह 5:30 बजे मेले की शुरुआत एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता से हुई। खेल और संस्कृति के इस अनोखे संगम ने मेले को और भी आकर्षक बना दिया।हॉकी मैच को देखने के लिए सुबह से ही चिखली स्कूल मैदान में दर्शकों का जुटना शुरू हो गया। लगातार दर्शकों की उपस्थिति और खेल के प्रति उमंग ने यह सिद्ध कर दिया कि शांति नगर मड़ई केवल मेला नहीं, बल्कि खेल और जनभागीदारी का ऐतिहासिक उत्सव बन गया है।

0 खेल मैदान भी सुरक्षित, परंपरा भी जीवित, शांति नगर मड़ई बना मिसाल - मड़ई मेले में क्षेत्र वासियो ने दिखाई संवेदनशीलता

क्षेत्र के नागरिकों ने इस वर्ष एक ऐसा प्रेरणादायी निर्णय लिया है, जो न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐतिहासिक उदाहरण भी बन गया है। पटरी पार क्षेत्र में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बच्चों को खेल मैदान से जोड़कर खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं नशे से दूरी जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर जागरूकता लाने हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में चिखली स्कूल मैदान में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एन.आई.एस. गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी कोच श्री मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। संस्था द्वारा इस मैदान को खेलने योग्य बनाने हेतु तन, मन और धन से समर्पित प्रयास किए गए हैं, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में नियमित अभ्यास कर सकें। विगत वर्षों में मड़ई मेले का आयोजन खेल मैदान में होने से मैदान को नुकसान पहुँचने की आशंका बनी रहती थी, जिससे बच्चों का अभ्यास बाधित होने की संभावना भी रहती। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस बार समस्त वार्डवासियों ने एकजुटता, समझदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए निर्णय लिया कि मड़ई मेला कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित किया जाएगा कि मैदान पूर्णतः सुरक्षित रहे और बच्चों के खेल व प्रशिक्षण में कोई बाधा न आए। इस अवसर पर देवेश वैष्णव, दिग्विजय श्रीवास्तव, बाबा खान , प्रमोद सोनटेके, चुकु रजक, मनोज साहू, छोटू साहू, वीरेंद्र, राजू साहू, ममता मेश्राम, अमृत पैकरा, रागनी श्रीवास्तव, प्रीती, सतरूपा रजक, दूरूपकर, इंद्रा कुमार सिन्हा, अगनू साहू, लालसिंह साहू, पप्पू यादव, पप्पू रामटेके एवं आशुतोष लारिया सहित समस्त वरिष्ठ नागरिक इस ऐतिहासिक निर्णय के साक्षी बने।

राजनांदगांव।शौर्यपथ /भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, राजनांदगांव में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट से की गई, जिसमें मेटास कर्मचारियों द्वारा परेड कर मुख्य अतिथियों को सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण स्थल तक लाया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा वीर शहीदों की तस्वीरों पर दीप प्रज्वलन कर नमन किया गया। ध्वजारोहण अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत मेटास कंपनी के इंचार्ज प्रशांत चौहान एवं पवन साहु द्वारा किया गया। तत्पश्चात अधिष्ठाता डॉ. पंकज मधुकर लुका, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर एवं उप अस्पताल अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, भाषा, वेशभूषा एवं प्रसिद्ध व्यंजनों को दर्शाते हुए झांकियां प्रस्तुत की गईं। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, कश्मीर एवं महाराष्ट्र का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

मंच संचालन डॉ. अराधना टोप्पो एवं अश्विनी राय द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्दर कौर, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (माइक्रोबायोलॉजी) द्वारा झांकियों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सर्जरी एवं रेडियोलॉजी विभाग (तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश), द्वितीय पुरस्कार पीडिया विभाग (कश्मीर) तथा तृतीय पुरस्कार मेडिसिन विभाग (पंजाब) एवं नेत्र विभाग (गुजरात) को प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अस्पताल अधीक्षक एवं उप अस्पताल अधीक्षक द्वारा नर्सिंग इंचार्ज एवं सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती रेणु अवस्थी, अश्विनी राय, जीतेश्वरी साहु, शिल्पीरानी सेंदुर, रूपलता भंडारी, भावना ध्रुव, डॉली यादव (सफाईकर्मी), श्री कांता (सुरक्षाकर्मी) एवं श्रीमती ममता साहु (सुरक्षाकर्मी) शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर को चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए तथा श्रीमती रूपलता भंडारी को आपातकालीन वार्ड में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय द्वारा दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चन्द्रशेखर इंदोरिया, सह अस्पताल अधीक्षक द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ। इसके पश्चात संस्थान के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर थीम पर स्किट, समूह नृत्य, समूह गीत, कविता पाठ एवं मिले सुर मेरा तुम्हारा गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डॉ. मीना आर्मो (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग) द्वारा ग़ज़ल, डॉ. नवीन तिर्कि (विभागाध्यक्ष, मेडिसिन) द्वारा गीत तथा डॉ. प्रकाश खुंटे द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। ऑडिटोरियम कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अराधना टोप्पो एवं श्रीमती मनीषा वाकडे द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

 

राजनांदगांव /शौर्यपथ / कोरोना महामारी की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रख्यात साहित्यकार एवं केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ के हिंदी शिक्षक डॉ. योगेंद्र पांडेय के नवीनतम उपन्यास ‘यशस्विनी’ का विमोचन डॉ. प्रकाश खूंटे द्वारा किया गया। यह विमोचन हिंदी साहित्य जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. योगेंद्र पांडेय निरंतर साहित्य-सृजन में सक्रिय हैं। उनके अनेक उपन्यास, कहानियाँ एवं साहित्यिक रचनाएँ विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों तथा प्रतिष्ठित साहित्यिक प्रकाशनों में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदना और समकालीन विषयों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। नवीनतम उपन्यास ‘यशस्विनी’ कोरोना काल के कठिन समय में समाज, परिवार और व्यक्ति के संघर्ष, पीड़ा, धैर्य और आशा को संवेदनशील भाषा में प्रस्तुत करता है। यह कृति महामारी के दौर को साहित्य के माध्यम से सहेजने का एक सार्थक प्रयास है। उपन्यास का विमोचन करते हुए डॉ. प्रकाश खूंटे ने इसे समकालीन हिंदी साहित्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए आशा व्यक्त की कि यह उपन्यास पाठकों के बीच विशेष स्थान बनाएगा और समाज को आत्ममंथन की दिशा में प्रेरित करेगा।

छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों के लिए यह गर्व का विषय है कि वे अपनी भाषा और संस्कृति को शिखा की तरह प्रज्वलित रखते हुए हिंदी साहित्य को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान प्रदान कर रहे हैं। इससे न केवल राज्य की साहित्यिक पहचान सशक्त होती है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा मिलती है। उपन्यास ‘यशस्विनी’ के प्रकाशन पर डॉ. योगेंद्र पांडेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की गई।

0 व्यस्त मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नदारद, प्रशासन की अनदेखी से राहगीर और वाहन चालक परेशान

राजनांदगांव /शौर्यपथ /फरहद चौक पर व्याप्त अंधेरा अब आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह चौक मोहरा, अंबागढ़ चौकी, पेंड्री एवं ट्रांसपोर्ट नगर को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जहां से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का निरंतर आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद चौक एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से यहां घुप्प अंधेरा पसरा रहता है।

स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों का कहना है कि अंधेरे के कारण रात के समय राहगीरों को चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों, दोपहिया चालकों एवं पैदल यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी बन चुकी है। कई बार दुर्घटना होते-होते बची है, लेकिन अब किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग एवं प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जल्द ही फरहद चौक पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई, तो यह अंधेरा किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं और खराब लाइटों की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।

 

राजनांदगांव, ।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी अभियान से किसानों में उत्साह और संतोष का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक धान खरीदी की जा रही है।

जिले में धान खरीदी के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिकों की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आर्द्रता मापी यंत्रों के माध्यम से धान की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य एवं खरीदी संबंधी जानकारी प्रदर्शित की गई है।

धान बिक्री के लिए किसान ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे समय की बचत हो रही है और किसानों को सुविधा मिल रही है। धान खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान खरीदी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अब तक जिले में 84,398 पंजीकृत किसानों से 44,11,868.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 1047 करोड़ 41 लाख 77 हजार रुपये है। धान का उठाव भी निरंतर जारी है और अब तक 11,89,219.50 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

धान खरीदी अभियान की सुचारू व्यवस्था और समय पर भुगतान से जिले के किसानों में संतोष और भरोसा बढ़ा है।

परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल व बोरवेल रिचार्ज सिस्टम का लिया जायजा

राजनांदगांव ।
ग्रामीण क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मिशन जल रक्षा के अंतर्गत निर्मित जल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा एवं फरहद में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल तथा बोरवेल सह रिचार्ज सॉफ्ट सैंड फिल्टर संरचनाओं का अवलोकन किया।

इसके अतिरिक्त ग्राम भंवरमरा में निर्मित ऑक्सीजोन संरचना का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने भू-जल संवर्धन से जुड़ी तकनीकी विशेषताओं पर अधिकारियों से चर्चा की तथा समीप निर्मित बोरवेल सह रिचार्ज सॉफ्ट सैंड फिल्टर के निर्माण कार्य को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि बोरवेल रिचार्ज सॉफ्ट सेंटर एक प्रभावी एवं उपयोगी तकनीक है, जिसके माध्यम से असफल बोरवेल में पुनर्भरण कर भू-जल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने जिले में जल संरक्षण के लिए नवीन तकनीकों के अधिकाधिक विस्तार के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर जल संरचनाओं के उपयोग, रख-रखाव तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्ता, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू, फैज मेमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

राजनांदगांव ।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में रात्रिकालीन विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय तथा राज्य के भीतर संचालित 26 यात्री स्लीपर बसों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, रिफ्लेक्टर, स्पीड गवर्नर सहित अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की बारीकी से जांच की गई। कई बसों में सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 46 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

Page 1 of 123

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)