Print this page

आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस का हुआ शुभारंभ

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव से ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार प्रसार के लिए ई-रिक्शा को रवाना किया गया। पखवाड़े के दौरान योजनांतर्गत सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, नि:शुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं शासकीय चिकित्सालयों में योजनांतर्गत दावा को बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके भूआर्य, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अल्पना लूनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ