अस्पताल देख हतप्रभ स्टेडियम देख बेहोश ना हो जाये सांसद
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद ने राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे के अपने 2 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में पहली बार अस्पताल निरीक्षण के बाद की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह की 15 वर्षीय सरकार की अदूरदर्शितापूर्ण कार्ययोजना की देन है।
महामंत्री शाहिद ने कहा कि सांसद आरोप लगाने से पूर्व अपनी जिम्मेदारी का भी आंकलन कर ले कि उन्होंने किस आधार पर 11 जून 2021 को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मेडिकल कालेज पेंड्री शिफ्ट करने की मांग की थी। क्या कभी स्वास्थ्य कर्मियों चिकित्सको से बैठ कर चर्चा की, पहले मांग करना फिर विरोध करना दोमुंही नीति का परिचायक है। मेडिकल कॉलेज हेतु केंद्र सरकार से कितना फंड आता है कितना स्वयं दिलाये है यह बताए। ऑक्सीजन सप्लायर के भुगतान हेतु एजेंट के रूप में कार्य ना करें। शासकीय भुगतान में समय सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कर्मचारियों, डॉक्टरों, चेकअप मशीनों की जानकारी ना लेकर ऑक्सीजन के भुगतान हेतु पत्रों का हवाला देना विशेष प्रक्रिया है।
महामंत्री शाहिद ने सांसद से मांग की है कि वे डॉ. रमन सिंह से चर्चा कर यह सार्वजनिक करे कि मेडिकल कालेज भूमिपूजन में मेडिकल कालेज को बीएसपी के सहयोग से व 4 अक्टूबर 2018 को अधूरे निर्माण को चुनावी लाभ लेने लोकार्पण करते समय टाटा मेमोरियल के सहयोग से चलाने की बात कैसे की थी, कोई एमओयू हुआ था। महासमुंद सांसद ने मेडिकल कालेज हेतु 60 प्रतिशत राशि केंद्र से प्राप्त होने की बात की है तो इनसे मार्गदर्शन लेकर जिले के लोगों को इसका लाभ दिलाने का कार्य करें।
भाजपा राज में तो जिला चिकित्सालय का नाम ही समाप्त हो गया था।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की अथक परिश्रम से मेडिकल कॉलेज की मान्यता समाप्त होने से बची रही। जिला अस्पताल के मशीनों को दिखा कर एमसीआई को गुमराह किया। अब जब मेडिकल कॉलेज पेंड्री में शिफ्ट हुआ तो मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की सच्चाई पता चल रही है ऐसी स्थिति में सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री बताए कि उन्होंने जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज को क्या सामग्री साथ ही कोविड के भीषण दौर में अपने व अपने परिवार की जान की परवाह किये बिना मजबूती से कार्य कर जिले कि जनता को राहत देने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों को क्या सम्मान व सुविधा दिलवाया।
सांसद कभी विश्व का पहला बिना पार्किंग शासकीय राशि का जमकर दुरुपयोग का ज्वलन्त उदाहरण वाले अपूर्ण निर्मित लोकार्पित स्टेडियम का निरीक्षण करने का साहस करे, तो छग की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की अदूरदर्शि कार्ययोजनाओं से अवगत होंगे।