मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के पीड़ितो को दी गई राहत और लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होने जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अत्याचार से पीड़ित 22 प्रकरणों में 28 लाख 50 हजार रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी. आर अंचला, समिति के सदस्य दुर्गा बघेल, व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबधक एम एल कुशरे, उप पुलिस अधीक्षक आजाक और आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय उपस्थित थी।