राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बुन्देली बिरबल कौशल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सचिव बिरबल कौशल को अपने सचिवीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में सचिव बिरबल कौशल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा बिरबल कौशल का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत छुईखदान होगा।