राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में चल रहे अवैध शराब बिक्रर, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी प्रवेश राय एवं डीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली चेतन सिंह चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम गठूला में सट्टा खिला रहे आरोपीगण सेवकराम यादव पिता परस यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम गठूला ओपी चिखली, तिलई वेयर हाउस के पास सट्टा खिला रहे शोएब खान पिता अब्दुल रजिक उम्र 24 साल निवासी तुलसीपुर शास्त्री चौक, ग्राम बोरी में सटट खिला रहे तुलसी देवांगन पिता अंकालु राम देवांगन उम्र 50 साल निवासी ग्राम बोरी, नितिन धमगाये पिता मानिक चंद उम्र 35 साल निवासी मोतीपुर चंदन नगर एवं गोलाराम निर्मलकर पिता सोनसाय निर्मलकर ग्राम गठूला को पकड़कर आरोपीगण के कब्जे से 7 नग सट्टा, पटट्ी, 4 नग डॉट पेन एवं नगदी रकम 6890 रूपये जप्त कर धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।