Print this page

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / पीड़िता ने 21 सितंबर 2021 को पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खिलेश वर्मा पिता शत्रु वर्मा उम्र 25 साल निवासी शिकारीटोला थाना ठेलकाडीह पीड़िता को पत्नी बनाने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा आरोपी को शादी करने कहा तो आरोपी शादी करने से साफ इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 547/2021 धारा 376 (2) (ढ) भांदवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण गंभीर एवं महिला संबंधी अपराध होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू सुरेशा चौबे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केके व थाना प्रभारी डोंगरगढ़ शिवप्रसाद चन्द्रा के दिशा निर्देशन पर चौकी प्रभारी मोहारा दिनेश कुमार यादव एवं हमराह स्टाफ के द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए फरार आरोपी खिलेश वर्मा पिता शत्रु वर्मा उम्र 25 साल निवासी शिकारीटोला थाना ठेलकाडीह को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो अपना जुर्म करना कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ