Print this page

बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं. अलंग और कलेक्टर श्री वसंत ने किया प्राथमिक शाला छतौना एवं चंद्रखुरी का निरीक्षण

  • rounak group

बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं. अलंग और कलेक्टर श्री वसंत ने किया प्राथमिक शाला छतौना एवं चंद्रखुरी का निरीक्षण मुंगेलीशौर्यपथ // बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं. संजय अलंग और कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम छतौना एवं विकास खण्ड पथरिया के ग्राम चंद्रखुरी में संचालित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों से उनके शिक्षा-दीक्षा और उनकी रूचि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कमिश्नर डाॅ. अलंग ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है। जिसके जरिए व्यक्ति उच्चतम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता गांव प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते है। अतः उन्होने उदाहरण स्वरूप कुछ होनहार विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। इसी तारतम्य में उन्होने बच्चों से उनके मध्यान्ह भोजन, पेयजल, साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमति अर्चना मिश्रा, विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder