Print this page

बड़ी खबर : 28 एवम् 29 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन

  • rounak group

दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांत स्तरीय  बैठकों से प्राप्त सुझाव अनुसार  आगामी आंदोलन के लिए जिला शाखा कोडागाव में बैठक रखी गयी जहां बैठक का विधिवत संचालन करते हुए हीरा नेताम ने जिला संयोजक नीलकंठ शार्दुल ने कहा कि विगत दिनों संभागीय बैठक जगदलपुर में  प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी ने जो जानकारी दी वह इस प्रकार हैं कि प्रांत की ओर से प्रत्येक जिलें में आंदोलन को सफल बनाने रणनीति तैयार करने पर्वेक्षक नियुक्त किया जायेगा। जिला संयोजक प्रांत की भांति अपने जिले के सभी ब्लॉक में जाकर बैठक लेंगे जिस क्रम में आज पहली बैठक यहां हो रहीं हैं..
आगामी 12  जनवरी को जिला एवम् ब्लॉक में रैली दोपहर बिना अवकाश लिए निकाली जायेगी। सभी साथियों को एक स्थान पर इकट्ठा होकर कलेक्टर/एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर सीएम के नाम  ज्ञापन सौपना है। प्रांत द्वारा ज्ञापन प्रारूप  एवम् रैली हेतु फ्लैक्स का प्रारूप भेजा जाएगा। जिसके बाद
 28 एवम् 29 जनवरी 2022  को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन करना है,अथार्त समस्त स्कूल/कार्यालयों में कलम बंद- काम बंद हड़ताल होगा। जिला/ब्लॉक में 28 को केवल धरना और सभा होगी! एवम् 29 को धरना प्रदर्शन उपरांत रैली निकालकर जिले के कलेक्टर/एसडीएम को सीएम के नाम से ज्ञापन सौंपा  जाएगा... इसके बाद कोडागांव विकास खंड फेडरेशन का गठन किया गया

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ