दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एक दिवसीय प्रवास पर कबीरधाम जिले के और प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरोधादादर पहुँच कर पर्यटन स्थल का अवलोकन किया जहाँ पर जिले के बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरोधा दादर पहुंच कर प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।