Print this page

बाबा के बताए हुए सत्य की मार्ग पर चल कर समाज आगे बढे ,श्रीमती सावित्री रामचरण साहू

  • rounak group

बोड़ला में धूमधाम से मनाया गया गुरु घासीदास जयंती


दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
बोड़ला / शौर्यपथ / नगर पंचायत बोड़ला में आज गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू जी ने बाबा गुरु घासीदास जी के फोटो एवं जयस्तम्भ का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया । साथ ही समाज को एकता का सन्देश देने वाले बाबा जी के सन्देश मनखे मनखे एक समान के बात को स्वीकार कर सभी का सहयोग एवं मिल जुल कर परस्पर आगे बढ़ने की बात कही । बाबा घासीदास जी के विचारो को समाज के सामने रखा गया । एवं समाज को छुआछूत से दूर रहने के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु जोर दिया गया है  मानव समाज को परस्पर एकता के साथ मिलकर जुलकर रहना चाहिये । हम अपने  जीवन मे  बाबा जी के विचारो को आत्मसात कर समाज मे एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर अपने समाज, गॉव, देश और  नगर का नाम रोशन कर सकते है । आप सबकी भावनाओं को समझते हुए छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ हर समस्या में साथ खड़ी है ।
कार्यक्रम को अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू जी ने ओमप्रकाश शर्मा और भरत सोनकर जी , भी सम्बोधित किया ।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम में सतनाम भवन के लिये 2 लाख रुपये देने की घोषणा की ।
साथ ही सभापति श्रीमती शमशाद बेगम  ने 1 लाख एल्डरमेन श्री भरत सोनकर ने 1 लाख रुपये सतनाम भवन के लिए देने की घोषणा की ।
जयंती के आयोजन में  नगर पंचायत सभापति
श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री भरत गुप्ता, संतोषी साहू, एवं सतनाम समाज के सभी वरिष्ठ जन कमल बंजारे, सीताराम बंजारे, टीकाकरण बंजारे, लेखराम बंजारे,ओमप्रकाश सत्यवंशी  उपस्थित थे ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ