Print this page

विकासखंड स्तरिय बालिका चयन स्पर्धा में 100 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

  • hanumaan janmotsav

राजनांदगांव / शौर्यपथ / आगामी होने वाली संभाग एवं राज्य स्तरीय  स्कूली स्पर्धा हेतु विकासखंड राजनांदगांव  की  एक दिवसीय चयन स्पर्धा  स्थानिय अन्तरास्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सम्पन्न हुई। जिसमें भाग लेने हेतु शहर की स्कूली बालिका खिलाड़ियो में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला आज सम्पन्न हुई चयन स्पर्धा में आयु वर्ग ( अंडर 16 व अंडर 19) में कुल 113  विभिन्न स्कूल की खिलाड़ियो ने भाग लिया जो शहर में हॉकी के प्रति बढते हुए जुनून की ओर  इशारा  करती है। प्रतिभागी बालिका हॉकी खिलाड़ी स्थानिय बल्देव प्रशाद मिश्र स्कूल, पदुम लाल पुन्न लाल बक्शी स्कूल, गुरुनानक स्कूल, देवानंद जैन स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल, नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल, महारानी लष्मी बाई स्कूल, वाइडनियर स्कूल, वेसलियांन स्कूल, गायत्री स्कूल, प्यारे लाल स्कूल, माध्यमिक शाला मोतीपुर, माध्यमिक शाला लखोली, राजेस्वरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल मुढ़ीपार, से शामिल थी। चयन स्पर्धा में चयनित हुई खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
 आज के चयन स्पर्धा में चयनकर्ता के रूप में हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव किशोर धीवर, तौफीक अहमद, हारून खान,लतिका यादव,सुखदेव निर्मलकर, गोवर्धन यादव आदि,प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ