धमतरी / शौर्यपथ / आने वाल सल में प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले है ऐसे में प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव कि ओर अपना कदम बढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदार धरम लाल कौशिक से लेकर नारायण सिंह चंदेल के हांथो में सूप दी नेता प्रतिपक्ष बदले जाने से और नए नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नारायण सिंह चंदेल के आने से कार्यकर्ताओ में ख़ुशी का माहौल है .
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है नारायण सिंह चंदेल हमेशा जनता की बातों को विधानसभा में बड़ी दृढ़ता से रखते हैं और जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका निराकरण करने में माहिर है आज उनका कुशाभाऊ ठाकरे भवन पर नेता प्रतिपक्ष के पद पर आसीन होने पर धमतरी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा जी उनसे मुलाकात कर सौजन्य भेंट किए