राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के गृह विज्ञान विभाग में 19 सितंबर 2022 को प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मेरी थाली परंपरागत भोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी का ध्यान परंपरागत पोषक युक्त भोज्य पदार्थों की ओर अकार्षित करना था, जो की वतर्मान समय में फॉस्ट फूड्स की ओर अग्रसित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए परंपरागत थाली के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कैसे परंपरागत पोषण युक्त आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। प्रतियोगिता का संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सभी संकाय की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के परंपरागत खाली जैसे छत्तीसगढ़ी, पंजाबी, गुजराती, महाराष्ट्रीयन थाली का शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रतियोगिता में जज के रूप में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लाली शर्मा, गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणु त्रिपाठी तथा रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती नंदनी चंद्रवंशी रही। प्रतियोगिता में योगिता साहू बीएससी द्वितीय वर्ष होम साइंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लिकेश्वरी निषाद एमएससी रासायन शास्त्र और श्वेता बीएससी होम साइंस द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर गृह विज्ञान विभाग की ओमेश्वरी, मनोविज्ञान की यामिनी साहू और एमए समाजशास्त्र की लोकेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए डॉ. अर्चना खरे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।