Print this page

पांच हजार की उधारी ने ले ली आरक्षक की जान कार में बैठकर घोंटा गला और झाडिय़ों में फेंक दिया शव Featured

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  पांच हजार रूपये की उधारी ने एक आरक्षक की जान ले ली. आरक्षक ने किसी साथी को जरूरत पडऩे पर 5 हजार रूपये उधार दिए थे. शुक्रवार की रात दोनों ने शराब पी. इस दौरान आरक्षक ने अपने उधार के रूपये मांगे. इस पर आरोपी इस कदर आवेश में आ गया कि उसने मोबाईल चार्जर के वायर से गला घोंटकर आरक्षक की हत्या कर दी. शव को सोमनी के समीप ठेकवा गांव में सड़क किनारे झाडिय़ों में फेंककर भाग निकला. पुलिस ने हत्या की इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..
  पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शनिवार की सुबह ठेकवा गांव के समीप सड़क किनारे झाडिय़ों में अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. इस पर थाना सोमनी, थाना कोतवाली, चिता स्क्वायड तथा सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल प्रारंभ की. मृतक की पहचान संतोष यादव पिता देवनारायण यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पुलिस लाईन राजनांदगांव के रूप में की गई. मृतक की पहचान हो जाने के पश्चात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके पश्चात् संदेहियों की तलाश की गई. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए. अंतत: घेराबंदी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी का नाम दानिश खान पिता अनवर खान उम्र 22 वर्ष निवासी बख्तावरचाल तुलसीपुर राजनांदगांव बताया जाता है. पत्रकारवार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा सोमनी थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल भी मौजूद थे.

0 आरोपी ने मृतक की कार में बैठकर घोंटा गला और झाडिय़ों में फेंक दिया शव
   पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बताया कि घटना दिनांक शुक्रवार की रात मृतक संतोष यादव तथा आरोपी दानिश खान दोनों ने पहले रेवाडीह चौक में बैठकर शराब पी. यहां संतोष यादव दानिश से पूर्व में दिए अपने पांच हजार रूपये वापस मांगे. इस बात पर दोनों में बहस हुई. इसके बाद दोनों संतोष यादव की कार में बैठकर ममतानगर पहुंचे. यहां भी उन्होंने शराब पी. यहां फिर संतोष यादव ने दानिश से न्यायालयीन कार्य के लिए दिए गए 5 हजार रूपये वापस मांगे. इस पर दोनों में फिर जमकर तकरार हुई. इस दौरान संतोष यादव अपनी कार में सामने की सीट पर बैठा रहा. दानिश खान गाड़ी से उतरकर कार की पिछली सीट पर जा बैठा और वहां रखे मोबाईल चार्जर के वायर से सामने की सीट पर बैठे संतोष यादव का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

0 ममतानगर में हत्या, ठेकवा में फेंका शव
  पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर के अनुसार, ममतानगर में हत्या करने के पश्चात् दानिश खान ने संतोष यादव के शव को उसकी ही कार में साईड सीट में बिठाकर सोमनी की ओर ले गया.सूनसान स्थान पर ग्राम ठेकवा में झाडिय़ों के किनारे शव को फेंककर लौट आया था. आरोपी दानिश खान की निशानदेही पर मृतक संतोष यादव की कार तथा गला घोंटने में प्रयुक्त मोबाईल चार्जर का वायर भी बरामद कर लिया गया.
   

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ