Print this page

जिनके घरो में मुख्यमंत्री ने किया भोजन ,उनके साथ एकबार फिर मुख्यमंत्री निवास में करेंगे भोजन ....

  • rounak group

 रायपुर / शौर्यपथ / जमीनी से जुड़े होने का दिखावा करना और जुड़े होने का अहसास दिलाना दोनों में बहुत फर्क होता है . आज के इस युग में ऐसे कई नेता है जो गरीबो के घर जाते है एवं अभी भी भेदभाव की  सीमा को लांघ नहीं पाते अपने आश्याने में बुला नहीं पाते किन्तु वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के अस्तित्व को पूरी दुनिया के सामने मजबूती के साथ लाने में मुख्यमंत्री बघेल हमेशा आगे रहे छत्तीसगढ़ निर्माण के 18 साल बाद छत्तीसगढ़ की जनता को एक देसी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री मिला जो ग्रामीण परिवेश को और उन्नत करने विकास की राह में आगे बढ़ने का कार्य निरंतर कर रहे है .
  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पिछले कई महीनो से प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिये हर विधान सभा में जा कर आम जनता से रूबरू हो रहे है और उनमे से ही किसी एक के घर दोपहर के भोजन का स्वाद ले रहे है जिन जिन घरो में मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाक़ात के दौरान भोजन किया उनके लिए वो दिन यादगार हो गया किन्तु अब एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का अवसर मिल रहा है . जी हाँ इस बार वो सभी परिवार जिनके घरो में मुख्यमंत्री बघेल ने भोजन किया था अब उनके साथ मुख्यमंत्री निवास में भोजन करने का अवसर मिलेगा इस बात को मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही .

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ