Print this page

आतंकवाद विरोधी दिवस पर अपर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

आतंकवाद विरोधी दिवस पर  शपथ आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ
  • rounak group

बालोद, / शौर्यपथ /
    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री गायकवाड सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ