दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में भरोसे का सम्मलेन में तय समय अनुसार पहुंचे एवं इस सम्मलेन में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि का अंतरण ऑनलाइन से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में करेंगे . मुख्यमंत्री बघेल सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भव्य भवन का शिलान्यास किया इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए की गई है विश्विद्यालय की स्थापना की गई है . छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप यह विश्वविध्यालय छात्रों के लिए अनुकूल रहेगी .
भरोसे के सम्मलेन में प्रदेश सरकार के कई मंत्री विधानसभा अध्यक्ष , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहीत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे .