Print this page

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केलो महा आरती में हुए शामिल की प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना

  • rounak group

रायगढ़ । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन के अवसर पर रायगढ़ जिले में पहुंचे जहां उन्होंने समापन समारोह में पहुंचने के पहले किलो महा आरती में शामिल होकर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की । 

 मुख्यमंत्री ने केलो मईय्या की आरती कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की इस अवसर पर केलो उद्धार समिति तथा सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गौ माता को चारा खिलाया और गोधन के समृद्धि की कामना की । केलो महा आरती के अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित रहें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ