Print this page

संयुक्त कलेक्टरों व डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी

कलेक्टर : मुंगेली (छ.ग.) कलेक्टर : मुंगेली (छ.ग.)
  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव ने जिला कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यबंटन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को सांख्य लिपिक, विभागीय जांच, ज्युडिशियल क्लर्क, जेल, वरिष्ठ लिपिक शाखा, सोलेशियम फंड, जिला न्यायालय संबंधित पत्राचार, जिला शहरी विकास अभिकरण, सहायक अधीक्षक (सा)/सहायक अधीक्षक (रा) शाखा, माननीय उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों से प्राप्त याचिकाओं में प्रभारी अधिकारी नियुक्ति संबंधी कार्य का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर पुजारी को जनगणना, महिला थाना, जनसूचना अधिकारी एवं सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत स्वतः प्रेरित सूचनाओं के प्रकटीकरण हेतु उत्तरदायी अधिकारी, राजस्व आंकिक, तकाबी, राजस्व मोहर्रिर, धर्मस्व, ब्रिक्स का प्रभारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य तथा स्थानीय निर्वाचन) का प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ