राजनंदगांव / पिछले कई दिनों से पटवारियों की हड़ताल चल रही है अपनी मांगो को लेकर पटवारियों की हड़ताल का समर्थन करने भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रमन सिंह राजनंदगांव में पटवारियों के हड़ताल कर रहे धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने हड़ताल कर रहे पटवारियों का समर्थन करते हुए पटवारी साथियों की मांगों को लेकर उनसे संवाद किया और इस संघर्ष पर उनका हौंसला बढाया। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में महत्वपूर्ण मांगों को लेकर प्रांत स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारी संघ के साथियों के बीच पहुँचकर उन्हें संबोधित किया।