Print this page

कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना

  • doing of business

- जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को त्वरित कार्रवाई करने अधिकारियों को दिए निर्देश
- जनचौपाल में आज 66 आवेदन हुए प्राप्त
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट शक्ति कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। कलेक्टर श्री सिंह ने जनचौपाल में जनसामान्य से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज 66 आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल में आज ग्राम भर्रेगांव निवासी श्री कोमल राम चन्द्राकर ने सामाजिक सुरक्षा ग्रामीण पेंशन अंतर्गत वृद्धा पेंशन की राशि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा भर्रेगांव से दिलाने लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम खैरझिटी निवासी श्री जयलाल बंजारे ने जीवन ज्योति बीमा राशि प्रदान करने, ग्राम नवागांव निवासी श्रीमती मीरा बाई साहू ने टेडेसरा कलडबरी मार्ग पर पानी निकासी नाली बनाने के लिए आवेदन किया। ग्राम सुकुलदैहान बम्हनी निवासी अग्नि निर्मलकर एवं ग्राम बादराटोला निवासी श्रीमती देव कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह जनचौपाल में आए जनसामान्य अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए।
इस दौरान श्री सिंह ने जनचौपाल में पहुंचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ