Print this page

बिना मान्यता प्राप्त दवाई के विक्रय करने पर कलेक्टर की कार्यवाही

  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं रसायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज पथरिया विकासखण्ड में संचालित विष्णु खाद भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्टाक एवं मूल्य सूची व रसीद बुक तथा स्कंध पंजी का अवलोकन किया। कलेक्टर ने शासन से मान्यता प्राप्त खाद एवं कीटनाशक की सूची से उपलब्ध दवाईयों की मिलान की और बिना मान्यता प्राप्त दवाई के विक्रय करने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि खाद-बीज केन्द्रों में अमानक दवाई विक्रय करने पर शासन के नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुकान संचालक को शासन के नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दुकान संचालन की समझाईश दी। उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और खाद दुकान से सही मूल्य पर खाद-बीज मिलने की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ