Print this page

कवर्धा पोल्टिक्स: हमारी पार्टी बसाने का काम करती हैं किसी को हटाने का नही - मोहम्मद अकबर

  • hanumaan janmotsav

दुखहरण सिंह ठाकुर
कवर्धा/शौर्यपथ /

समाचार सार : मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई रैली, मंदिरों व गुरूद्वारा में पहुंचे मोहम्मद अकबर
सड़कों पर जिधर देखो उधर दिख रहा था तिरंगा झंडा
धुमाल व डीजे के भक्तिगीत की धुन पर झूम उठे रैली में शामिल लोग
कांग्रेस प्रत्याशी को मिला अपार जन समर्थन, रास्तेभर हुआ जगह-जगह स्वागत

  कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर के पक्ष में आयोजित स्वागत रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में शामिल महिलाएं एवं पुरूष हाथों में तिरंगा झंडा लिए व गले में तिरंगा गमछा पहने हुए थे। रैली के दौरान कवर्धा नगर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद, अकबर भाई जिंदाबाद के नारेे गूंज रहे थे। रैली में 40 हजार से अधिक भीड़ शामिल थी। इससे कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बन गया है।  
  रैली की शुरूवात दोपहर लगभग 02 बजे मिनीमाता चौक से हुई। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर का स्वागत करने के लिए होड़ लग गई। मोहम्मद अकबर ने मिनीमाता की प्रतिमा पर सादर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। रैली आगे बढ़ी तो उन्होंने पूज्य गुरू घासीदास गुरूद्वारा में जाकर वहां पूजा-अर्चना की तथा गुरूगद्दी का दर्शन लाभ प्राप्त किया। गुरूद्वारा में दर्शन के लिए पहुंचे मोहम्मद अकबर का महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। रैली में शामिल लोग धुमाल और डीजे के भक्तिगीत धुन पर झूम रहें थे। रैली में शामिल लोगो की संख्या इतनी अधिक थी कि कुल भीड़ का अंदाज लगाना मुश्किल हो रहा था। पूरी रैली में जिधर देखो उधर तिरंगा झंडा नजर आ रहा है। रैली ठाकुर पारा, दर्री पारा होते हुए ठाकुर देव चौक पहुंची तो कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने ठाकुर देव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। रैली जिस मार्ग से गुजरी, वहां रैली के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे। महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी का आरती उतारकर स्वागत किया।
   कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने गुरूनानक चौक स्थित सिख समाज के गुरूद्वारा में पहुंचकर मत्था टेका। यहां पर जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल का नारा गूंज उठा। गुरूद्वारा में प्रवेश के पूर्व सिख समाज के नागरिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री मोहम्मद अकबर का स्वागत किया। रैली में शामिल डीजे और धुमाल में जसगीत बज रहा था, जो कि रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ा रहा था। पुराना मंडी के पास आलम यह हो गया था कि आसपास की सारी सड़के भीड़ से खचा-खच भरी हुई नजर आ रही थी। रैली जब सिग्नल चौक पहुंची तो रैली का अंतिम छोर मिनीमाता चौक में ही मौजूद था।
   सिग्नल चौक में चंद्रवंशी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।  यहां पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी (नीलू) भी पहुंचे तथा रैली में शामिल हो गए। चंद्रवंशी समाज के गणमान्य नागरिक हाथों में पुष्प माला लिए हुए थे। पटाखों की गंूज के बीच उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर तथा नीलू चंद्रवंशी को पुष्प मालाओं से लाद दिया। रैली के स्वागत के लिए कांग्रेस भवन नीचे से लेकर उपर छत तक पार्टी के कार्यकर्ताओं से भरा नजर आ रहा था। यहां पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थीं। कांग्रेस प्रत्याशी के स्वागत के लिए यहां पर गुलाब के पखुंडिय़ों की वर्षा की गई। रैली में साफ नजर आ रहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर के पक्ष में आमजन अपना समर्थन खुलकर व्यक्त कर रहे है।


   उत्साह के साथ रैली भारत माता चौक की ओर आगे बढ़ी। मोहम्मद अकबर ने मां महमाया मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर देवी मां का आर्शीवाद प्राप्त किया। जोरदार नारेबाजी के साथ रैली भारत माता चौक पहुंची। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने भारत माता की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर भारत माता की जय का नारा लगवाया।  रैली के समापन स्थल भारत माता चौक में चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। यह नजारा बता रहा था कि विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में 05 वर्षो तक कवर्धा विधानसभा में किए गए विकास कार्यो    और अपने सहज-सरल सौम्य व्यवहार के कारण कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को आपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। यहां पर मोहम्मद अकबर ने सर्वप्रथम भी सभी लोगों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ