रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी नें पने घोषणा पत्र मे ऋण माफ़ी का कोई जिक्र नहीं किया हैं लेकिन भाजपा बिना वायदा के ही किसानो को गुमराह करके वोट हासिल करने के लिए फर्जी पाम्पलेट बंटवा शोसल मीडिया मे फर्जी प्रचार कर रही की 2 लाख तक का ऋण भाजपा माफ करेंगी।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा की प्रथम चरण के मतदान के पूर्व भाजपा किसानो को भ्रमित कर वोट हासिल करने का षड्यंत्र कर रही हैं भाजपा की मंशा कर्ज माफ़ी की नहीं हैं तभी उसने अपनें घोषणा पत्र मे भी इसका जिक्र नहीं किया कांग्रेस नें किसानो का पूरा कर्ज माफ करने का वायदा किया हैं भाजपा नें कांग्रेस के कर्ज माफ़ी के वायदे का विरोध करते मखौल भी उड़ाया था अब वह सोशल मिडिया मे झूठे प्रचार मे लगी हैं.