Print this page

राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

  • rounak group

रायपुर/ शौर्यपथ / भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे। जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से  हेलीकॉप्टर  द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो, ब्लॉक - अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ