Print this page

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार रही है : सुशील आनंद

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार रही है : सुशील आनंद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार रही है : सुशील आनंद
  • rounak group

भाजपा और ईडी के षड्यंत्रों के खिलाफ पहले चरण की जनता ने मतदान किया है : शुक्ला

     रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा और ईडी के षड्यंत्रों के खिलाफ पहले चरण की जनता ने मतदान किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह साफ हो गया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार रही है। पहले चरण के मतदान के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के तमाम षडयंत्रो और मुख्यमंत्री के छवि खराब करने के प्रयासों के विरोध में भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदों 3200 रू. में धान खरीदी हर किसान के कर्जामाफी के वायदे के साथ घरेलू गैस में 500 की सब्सिडी दिये जाने के निर्णय के साथ खड़ी है। भाजपा ने पूरा चुनाव प्रचार नकरात्मक और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने पर केन्द्रित रखा था। इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने पिछले पांच साल के काम को आधार बनाकर अपना चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी और छत्तीसगढ़िया छवि पर केन्द्रित रखा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर जो झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया प्रदेश की जनता ने उसको अपना अपमान समझा तथा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत प्रहार को जनता ने अपना अपमान समझा इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
   प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में भी जनता ने मन बना लिया है कि वह भाजपा के खिलाफ मतदान करके भूपेश बघेल का समर्थन करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के नकारात्मक प्रचार के विपरीत आने वाले दिनों में अपनी योजनाओं को आधार बनाकर वोट मांग रहे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक ईलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालो को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगो को 5 लाख तक ईलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा। सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। यह वायदे मुख्यमंत्री की छवि कांग्रेस की जीत का बड़ा आधार बनेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ