Print this page

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम में उत्सव का माहौल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम में उत्सव का माहौल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम में उत्सव का माहौल
  • hanumaan janmotsav

आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार*

रायपुर। शौर्यपथ। विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल है। गांव-गांव में गीत, नृत्य और आतिशबाजी कर लोग अपनी खुशियों का इजहार कर रहे है।

श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन मे नृत्य का दौर चल रहा है। उत्साहित महिला और पुरुष संगीत की धुन मे नृत्य मे जुटे हुए हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ