Print this page

न्यायिक जांच की घोषणा पर समाज ने जताया आभार -डिप्टी सीएम शर्मा

  • rounak group

रायपुर / शौर्यपथ / बलौदाबाजार में सोमवार को हुई आगजनी की घटना के बाद आज मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात और बैठक की. बैठक के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की पहले ही घोषणा कर दी थी. समाज ने तब मंच से सीएम को धन्यवाद कहा था. आज भी उन्होंने सीएम का आभार व्यक्त किया है. समाज ने घटना को निंदनीय बताया है और गुनाहगारों को सजा देने की मांग की है.
  बता दें कि 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोडफ़ोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच सोमवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं जैतखाम में तोडफ़ोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया, जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. वहीं सैकड़ों गाडिय़ां जलकर राख हो गई. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ