Print this page

नियम-प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले कालोनाईजर पर होगी कार्यवाही

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ /  कलेक्टर ने एसडीएम को अपने स्तर पर कालोनाईजर की मीटिंग बुलाने और नियम-प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा करते हुए बीमित मृतक के परिजन को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, काल सेंटर, हाइकोर्ट के लंबित प्रकरणों, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, मनरेगा, उज्ज्वला योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, कौशल विकास, विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बारिश के पूर्व खाद्यान की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि वनांचल क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार से परेशानी न हो।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ