Print this page

उपमुख्यमंत्री साव का पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर बड़ा राजनैतिक हमला राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल को नकार दिया है, अब आभार प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा : उपमुख्यमंत्री साव

  • doing of business

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा पूरी मेहनत से लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी : उपमुख्यमंत्री साव
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है भाजपा, कांग्रेस निकाय चुनाव में भी होगी पस्त : डिप्टी सीएम साव  

  रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार विभिन्न विभागों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के बाद इन कामों को और गति मिलेगी। आज मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा बैठक है, इसमें नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा भवन और अधिकारियों के आवास पर समीक्षा की जाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
  आगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव में आभार प्रदर्शन के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, हर राजनीतिक दल की अपनी कार्यशैली होती है, लेकिन राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल को नकार दिया है, बुरी तरह से पराजित कर दिया है। अब आभार प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला है।
  नगरीय निकाय के परिसीमन पर श्री साव ने बताया कि, प्रशासन इसकी तैयारी में जुटी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री साव ने कहा कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा पूरी मेहनत से लड़ेगी, और जीत दर्ज करेगी।
  बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए समिति पर उपमुख्यमंत्री बोले कि, कांग्रेस पार्टी स्वतंत्र है, लेकिन इस घटना में कांग्रेस की भूमिका पर्दे के पीछे रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ