Print this page

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 जून को एनसीसी कैडेटों के ’एट होम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

  • rounak group

गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल एनसीसी कैडेटों एवं अधिकारियों को करेंगे सम्मानित

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 जून को अपने निवास कार्यालय में प्रातः 10 बजे आयोजित एनसीसी कैडेटों के एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल हुए एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।
   कार्यक्रम में एनसीसी महानिदेशालय नई दिल्ली के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरूबिरपाल सिंह, परम विशिष्ट सेना मेडल, अति विशिष्ट सेना मेडल, विशिष्ट सेना मेडल और अपर महानिदेशक एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ भोपाल मेजर जनरल  ए. के. महाजन भी उपस्थित रहेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ