Print this page

जिले में प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा जन समस्या निवारण शिविर

  • rounak group

कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँचकर आम जनता के माँगों एवं समस्याओं का करेंगे निराकरण
बालोद/शौर्यपथ /राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमले का आम जनता के बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिले के अलग-अलग स्थानों में प्रत्येक माह 02 जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में शनिवार 06 जुलाई को वर्ष 2024 का पहला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने तथा उनके माँगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
 इसके अंतर्गत 06 जुलाई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी के अलावा बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा ज में सोमवार 22 जुलाई, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में शनिवार 08 अगस्त, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुंआगोंदी में मंगलवार 27 अगस्त, जिला मुख्यालय बालोद में बुधवार 04 सितंबर, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कंवर में शुक्रवार 13 सितंबर, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचान्दुर में मंगलवार 08 अक्टूबर, दल्लीराजहरा में सोमवार 23 अक्टूबर, बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ में 11 नवंबर, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला में बुधवार 20 नवंबर, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भंवरमरा में 10 दिसंबर  तथा विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में मंगलवार को 28 दिसंबर को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर प्रातः 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा मैदानी अमले के सभी अधिकारी-कर्मचारियोें को अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आम जनता के मांगों एवं समस्याओं तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ